होली जोहरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना सन 2019 में की गई थी यह विद्यालय महाराजगंज के ग्राम व पोस्ट समरधीरा में रानीपुर रोड पर स्थित है विद्यालय की स्थापना श्री सिरोज खान पुत्र खलील अहमद के प्रेरणा एवं आशीर्वाद से कराया गया यह विद्यालय क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं अनुभवी शिक्षाविद सिरोज खान के कुशल मार्गदर्शन द्वारा संचालित होता है वर्तमान में यह विद्यालय अपने क्षेत्र में दसवीं तक की मान्यता प्राप्त हिंदी माध्यम से संचालित एक चर्चित विद्यालय हैं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की बढ़ती संख्या के दौर में इस विद्यालय द्वारा हिंदी माध्यम में उचित शुल्क में शिक्षा प्रदान कराने का तथा ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए शिक्षा के साधनों को सरल करने का अतुलनीय प्रयास विगत 4 वर्षों से किया जा रहा है ग्रामीण परिवेश में जहां शिक्षा सदैव ही एक गंभीर समस्या रही है ऐसे क्षेत्र में सभी सुविधाओं और उचित दूरी पर स्थित है यह विद्यालय बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में समय-समय पर बच्चों के लिए कैरियर सामाजिक खेलकूद एवं स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता है बच्चों की कला और खूबियों को प्रकाश में लाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है प्रकृति के सुरमय वातावरण एवं कुशल शिक्षकों के दिशा निर्देशन में संचालित उत्तम शिक्षा के लिए यह विद्यालय अभिभावकों का पहला विकल्प बन गया है विद्यालय परिवार का पूरा प्रयास है कि बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें धन्यवाद